Monday, 2 January 2017

हम है व्यापारी राम नाम के प्रेम नगर म्हारो गाम

हम है व्यापारी राम नाम के प्रेम नगर म्हारो गाम
        कोई लेलो जी लेलो हरी का नाम



१ - प्रेम नगर से चल कर आया सोदा राम नाम का लाया
      राम नाम अनमोल रतन है कोडी लगे ना दाम




२ - बाट तराजू है कुछ नही मोल तोल भी है कुछ नाहि
       हम तो सोदा सत का करते ना तोलन का काम


३ - इन पांचो से प्रतीत ना कीजे निर्भय नाम गुरु का लीजे
        काम क्रोध मद लोभ त्याग के भजले चेतन नाम


४ - राम नाम का खुलया खजाना कूद पड़े कोई संत सुजाना
       सुगरे नर तो भर भर पिगये ना नुगरे का काम


५ - राम नाम अनमोल रतन है सबसे उतम यो ही धन है

       कहे बिहारी रटन हमारी सतगुरु का फरमान  

No comments:

Post a Comment