कैसे मिलेंगे भगवान गुरु के बिना
१ – गंगा में नहाले चाहे जमुना में नहाले ,
चाहे पढ़ नै वेद पुराण गुरु के बिना ,
२ – गीता पढले चाहे रामायण पढले ,
चाहे पढ़ ले नै वेद पुराण गुरु के बिना ,
३ – धुनी लगाले चाहे राख रमाले ,
चाहे पड़ा ले नै कान गुरु के बिना ,
४ – मन्दिर में जाले चाहे मस्जिद में जाले ,
चाहे बजा ले नै टाल गुरु के बिना ,
५ – जप भी करले चाहे तप भी करले ,
चाहे चढ़ा ले न प्राण गुरु के बिना ,
६ – कहती कमाली कबीरा थारी बाली ,
चाहे लगा ले नै ध्यान गुरु के बिना ,
No comments:
Post a Comment